सिडकुल। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (प्राथमिक) में 184 पदों के लिए पिछले महीने आवेदन मांगे गए थे। विभाग ने अभ्यर्थियों की सूची विभागीय पोर्टल www.schooleducation.uk.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। सभी आवेदनकर्ता अपने नाम के साथ ही पूरी जानकारी पोर्टल पर देखे सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) आशुतोष भंडारी ने बताया कि आवेदनकर्ता अभ्यर्थियों से कहा गया है कि पोर्टल पर अपलोड सूची का भली-भांति अवलोकन कर लें। यदि किसी अभ्यर्थी के अंकित विवरण में कोई भिन्नता अथवा त्रुटि हो गई तो, वह अपना प्रत्यावेदन समस्त अभिलेखों के साथ दो अगस्त शाम पांच बजे तक शिक्षा विभाग के कार्यालय की ईमेल आईडी deobasicharidwar gmail.com पर भेजे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समय सीमा के बाद किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। संवाद