फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कांवड़ में अस्थाई दुकानें लगाने के लिए दिए जाएंगे लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा के दौरान बहादराबाद नहर पटरी पर अस्थाई दुकानें लगाई जाएंगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से भंडारे और जूस कॉर्नर संचालकों को अस्थाई लाइसेंस दिया जाएगा। इस नियम का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस के दुकान लगाने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। दुकानें सील भी की जा सकती हैं। विभाग की टीम ने निरीक्षण शुरू कर दिया है। दुकानदारों को लाइसेंस लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


भंडारे व जूस कॉर्नर पर विभाग का फोकस

कांवड़ मेले में लगने वाले भंडारे व जूस कॉर्नर पर विभाग की नजर बनी रहती है। जिससे खान-पान के पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो। जिस कारण श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत सामना न करना पड़े।
ये है लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया
विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। 12 लाख से कम सलाना आय होने पर रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। 12 साल से ज्यादा सलाना आए होने पर दुकानदारों को लाइसेंस बनवाना पड़ता है। इसके बाद विभागीय अधिकारी निरीक्षण करने जाते हैं।
विज्ञापन

कांवड़ मेले के लिए विशेष टीम गठित की गई हैं, जो स्थाई व अस्थाई दुकानों हैं। उनपर नजर रखी जाएगी। विभाग का निरीक्षण किया जाएगा। बिना लाइसेंस दुकानें चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एमएन जोशी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें