पथरी। भट्टीपुर निवासी ब्रह्मानंद ने डीएम को पत्र भेजकर हरिद्वार जनपद में अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के जाति प्रमाण पत्र बनवाए जाने के लिए 1988 के निर्वाचन नामावली जिला निर्वाचन कार्यालय हरिद्वार में उपलब्ध कराने की मांग की है। कहा कि वर्तमान में उपलब्ध 1992-95 की निर्वाचित नामावली के आधार पर प्रमाण पत्र बनाए जाएं। संवाद