धनौरी । निकटवर्ती ग्राम तेलीवाला में दो शावकों के साथ गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूरजमल, नसीम अहमद, सेवाराम भारती समेत कई ग्रामीण जंगल की ओर से लौट रहे थे, तभी उन्हें गुलदार अपने शावकों के साथ दिखा। ग्रामीण सुरक्षित भाग निकले, जबकि गुलदार शावकों के साथ जंगल की ओर चला गया। लगातार आबादी के पास गुलदार की आवाजाही से ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।