सिडकुल। भेल स्थित कारखाने के पानी के तालाब के पास शनिवार को गुलदार आने से हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों की नजर गुलदार पर पड़ी तो वन विभाग को सूचना दी गई। इतने में गुलदार जंगल की ओर भाग गया। बता दें कि भेल राजाजी नेशनल पार्क के जंगल से सटा हुआ है। यहां अक्सर जंगली जानवरों की चहल कदमी रहती है। भीषण गर्मी के कारण जानवर पानी की तलाश में जंगल से बाहर का रुख करते हैं। रेंजर शीर्षपाल सिंह ने बताया कि गुलदार आने की सूचना मिली थी, मौके पर टीम पहुंची थी, लेकिन जब तक गुलदार वापस जंगल की ओर चला गया था।