फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जिमखाना ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

Iजिले में चल रही जिला क्रिकेट लीगI

जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से चल रही अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग के छठे दिन जिमखाना क्रिकेट एकेडमी व वीजी स्पोर्ट्स एकेडमी, केएलसीए व ऑल राउंडर क्रिकेट क्लब के बीच लीग मैच खेले गए।

जिमखाना क्रिकेट एकेडमी व वीजी स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच वीजी स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते जिमखाना ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 231 रन बनाए। गौरव यादव 56, सुशांत नेगी 49 नाबाद, संदीप सिंह 32, हिमांशु भारद्वाज 21, नमन 22 व अजय कुमार ने 16 रन बनाए। वीजी स्पोर्ट्स की तरफ से कृष्णा राव और पुलकित ने 2-2, मोहम्मद सोहेल व वैभव सैनी ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन




लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीजी स्पोर्ट्स 33.5 ओवर में 158 रन पर आउट हो गई। जिमखाना ने 73 रन से मैच जीत लिया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वीजी स्पोर्ट्स के अभिषेक यादव 50, कृष्णा राव 19 व दक्ष अरोड़ा ने 18 रन बनाए। जिमखाना की तरफ से गेंदबाजी में हिमांशु भारद्वाज, गौरव यादव, अमन साहनी, सुशांत नेगी ने 2-2 विकेट लिए।

केएलसीए व ऑल राउंडर क्रिकेट क्लब के बीच जमालपुर ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑल राउंडर की टीम ने 36 ओवर में 123 रन बनाए। हर्षित अरोड़ा 64, वंशराज ने 23 रन बनाए। केएलसीए की तरफ से कृष्णा सिंह 4, रोहित 2, देवराज मलिक व पर्व देशवाल ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन


केएलसीए ने 22.3 ओवर में 3 विकेट पर 126 रन बनाकर मैच जीत लिया। देवराज मलिक 52, आरव धीमान 38, सचिन यादव ने 29 रन बनाए। ऑल राउंडर की तरफ से गेंदबाजी में उवेश, अर्पिल और फरहान अली ने 1-1 विकेट लिया। अंपायरिंग राहुल गुप्ता, स्वतंत्र चौहान, मोहम्मद शाहनवाज, चिराग कथूरिया एवं स्कॉरिंग सूरज कुमार व देव सेठी ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें