फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नलोवाला में पिता-पुत्र के बीच हुआ जमीनी विवाद, चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालढांग। नलोवाला में पिता-पुत्र के बीच जमीनी विवाद हो गया। हंगामा होने पर पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

12 नवंबर को महिला उपनिरीक्षक रचना पठानिया पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थीं। इसी दौरान ग्राम नलोवाला में कुछ लोगों के बीच जमीनी विवाद में लड़ाई-झगड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और हंगामा हो रहा था। दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू थे। पुलिस ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन, वे नहीं माने। इससे पुलिस ने नूर आलम और उसके पुत्र शाहनवाज निवासी नलोवाला गैंडीखाता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें