फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: लालढांग कटेबड़ गुरुमत समागम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालढांग। लालढांग कटेबड़ श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में रविवार को गुरु अमरदास के गुरुता गद्दी दिवस पर गुरुमत समागम का आयोजन किया गया। इस दाैरान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। समागम में ज्ञानी गुरमीत सिंह और ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने गुरु महिमा का गुणगान किया और सिख संगत को शबद कीर्तन से निहाल किया। इस अवसर पर गुरु का लंगर भी लगाया गया। इस दौरान प्रधान सरदार तजेंद्र सिंह, गुरविंद्र सिंह, गगनदीप सिंह, बलजिंदर सिंह, चंचल सिंह, गुरजंत सिंह सहित काफी संख्या में सिख श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें