हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से बहलाकर अपहरण कर ले जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि 22 दिसंबर को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को रहमान निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर बहला-फुसलाकर ले गया है। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की गई। सोमवार शाम आरोपी रहमान किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंच गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह शादी करने की नीयत से उसे बहलाकर अपने साथ रुड़की ले गया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।