हरिद्वार। स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एंड टैक्नोलाॅजी में वार्षिक खेल कुल उमंग किया गया। स्पोर्ट्स कोर्डिनेटर पंकज चौधरी ने बताया कि बैडमिंटन, वालीबाॅल, 100 मीटर रेस, लाॅंग-जंप, राॅप स्किप्पिंग आदि खेलों का आयोजन हुआ। सौ मीटर दौड़ में खुशी और आलोक विजयी हुए, रोप स्किपींग में हर्षिता और हितेश विजयी हुए। बैडमिंटन में हर्षिता, रोहित विजयी हुए। भानू लाॅंग जंप और रस्सा कसी में करन, पीयूष, लक्ष्य, रोहित जीते। बालिका टीम में हर्षिता, टीया, जिवांशी विजयी हुईं। वालीबाॅल में हितेश सूदन की टीम विजयी हुई। इस मौक पर निदेशक डाॅ. जयलक्ष्मी, प्रधानाचार्य अशोक गौतम, डीन एकेडमिक्स अंजुम सिद्दीकी, दिव्या राजपूत, विकास अग्रवाल, अनुराग गुप्ता, त्रिशु अवस्थी, वैशाली, दिलखुश, सुधांशु जगता आदि मौजूद रहे।