फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा स्नान: दो सुपर जोन, 11 जोन और 36 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र, पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Mon, 23 Nov 2026 04:28 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार

सार

स्नान पर्व में ड्यूटी पर तैनात किए गए समस्त पुलिस बल को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में ब्रीफिंग दी गई। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी और जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन, 11 जोन और 36 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

विज्ञापन


स्नान पर्व में ड्यूटी पर तैनात किए गए समस्त पुलिस बल को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में ब्रीफिंग दी गई। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी और जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन की ओर से पूरे मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, गंगा घाटों पर स्नान के दौरान डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए जल पुलिस की विशेष तैनाती की जाएगी। जल पुलिस के जवान घाटों पर लगातार निगरानी रखेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

इसके अलावा पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी की जाएगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य कार्तिक पूर्णिमा स्नान को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें