हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण के महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। महज दो माह बाद उन्होंने अखाड़े में व्याप्त आपसी खींचतान और रचनात्मक गतिविधियों के अभाव को इस निर्णय का कारण बताया है। करौली शंकर महाराज मिश्री मठ के परमाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने अपना त्यागपत्र अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत धुनी दास को प्रेषित किया है। करौली शंकर महादेव ने त्यागपत्र में स्पष्ट किया कि आपसी खींचतान, तानाशाही और मुकदमेबाजी ने अखाड़े की पंचायती व्यवस्था को प्रभावित किया है। उन्होंने पंजाब के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान न मिलने पर भी नाराजगी व्यक्त की है। करौली शंकर महाराज ने कहा कि सनातन धर्म और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति समर्पण की भावना से वह महामंडलेश्वर के रूप में सेवा के लिए शामिल हुए थे। संवाद