फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव को समर्पित है कांवड़ मेला: रविन्द्रपुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि कांवड़ मेला भगवान शिव को समर्पित है। कांवड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भोलेनाथ मनोकामनाएं पूरी करते हैं। निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में शिव आराधना में भगवान शिव का जलाभिषेक किए जाने की प्रथा के विषय में बताया कि देवताओं द्वारा राक्षसों द्वारा किए गए समुद्र मंथन से अन्य रत्नों के साथ हलाहल विष भी उत्पन्न हुआ। देवताओं की पुकार पर भगवान शिव ने उस विष को अपने कंठ में धारण किया। विष के प्रभाव से उत्पन्न हुई गर्मी के चलते भगवान का कंठ नीला हो गया। इस कारण उनका नाम नीलकंठ पड़ा। गर्मी से भगवान शिव को शीतलता प्रदान करने के लिए देवताओं द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद से ही जलाभिषेक किए जाने की परंपरा शुरू हुई। संवाद
विज्ञापन

निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं। श्रावण में महादेव शिव की आराधना, पूजन का विशेष महत्व है। श्रावण में शिव आराधना करने वाले भक्तों को विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर परिसर में सावन पर्यंत चलने वाली विशेष शिव अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि पूर्ण विधि विधान से अभिषेक और पूजन करने से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें