फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 20 को ज्वालापुर 21 को इक्कड़ रेलवे फाटक रहेगा बंद

Tue, 17 Mar 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- रेलवे ने पूर्व में सूचना जारी कर यातायात प्लान के अनुसार आवागमन करने का अनुरोध किया
विज्ञापन

- कुंभ से पूर्व रेलवे से जुड़ी तमाम असुविधाओं को दूर करने में जुटा विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। रेलवे ज्वालापुर और इक्कड़ रेलवे फाटकों पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। कुंभ से पूर्व सभी व्यवस्था को दुरुस्त करने की इस कवायद में दो फाटक पर कार्य शीघ्र पूरा किया जाना है। ऐसे में 20 मार्च को ज्वालापुर फाटक पर काम किया जाएगा। वहीं, 21 को इक्कड़ फाटक पर मरम्मत कार्य होगा। जारी सूचना के अनसुार इन दिनों में इन फाटकों को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है। क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के चलते आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। सुबह 6 बजे से शाम सात बजे तक इस रूट के यात्रियों को अन्य मार्गों से आवागमन करने की अपील की गई। फाटक बंद रहने से क्षेत्र में आवागमन प्रभावित रहेगा और लोग वैकल्पिक मार्ग ज्वालापुर रेलवे फाटक अंडरपास और फ्लाईओवर का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें