I
Iआए दिन ग्रामीण क्षेत्र के राहगीरों को हो रही परेशानीI
जल संस्थान ने हर घर जल योजना के तहत खोदी गई सड़क में पाइप लाइन डालने के बाद उसे छोड़ दिया। इसमें ग्रामीण गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री तक की। लेकिन गांव की मुख्य और अंदरुनी सड़कों को नहीं भरा गया। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बना है।
जनसेवा टीम के सदस्य भगवान दास और अधिवक्ता अमित चौहान ने बताया करीब ढाई साल पहले जल संस्थान ने पाइप लाइन के लिए सड़क खोदी थी। पाइपलाइन डालने के बाद उसको आधा अधूरा पाट दिया गया। लेकिन उसकी मरम्मत नहीं की गई। जिस कारण जगह पानी की लीकेज हो गई। जिस वजह से पानी सड़कों पर भरा रहता है।
खजान सिंह राजेश संजय कौशल दलेल सिंह सुखबीर सिंह नागेंद्र नवीन आदि लोगों कहना है कि इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों को लिखित और फोन पर भी सूचना दी गई लेकिन वह गांव आने को तैयार नहीं है यहां तक उन्होंने ग्रामीणों के फोन तक उठाने बंद कर दिए। स्थानीय लोगों ने कहा कि आगामी एक सप्ताह में सड़क ठीक नहीं हुई तो जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
I
I
Iग्रामीणों ने व्हाट्सएप के माध्यम से गांव में हो रही समस्या की शिकायत की है। इस संबंध में संबंधित ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए, हैं कि वह गांव में हो रही समस्या का जल्द निदान करें। अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
I
Iमदन सेन, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान हरिद्वारI