पथरी। रानीमाजरा में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार की रात में अज्ञात लोगों ने घुस कर विज्ञान लैब में रखी अलमारी को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। अलमारी से सामान चोरी कर लिया है। इससे पहले 27 मार्च की रात में भी अज्ञात लोगों ने विद्यालय में घुसकर परीक्षा कक्ष, पुस्तकालय व शौचालय को क्षतिग्रस्त कर दिया था। अलमारी के ताले तोड़कर जरूरी अभिलेख उठा ले गए थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार ने दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दी हैं। फेरूपुर चौकी प्रभारी विपीन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा हैं।