फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नहर की सफाई न होने से खेतों तक नहीं पहुंच रहा सिंचाई का पानी

Sun, 07 Jun 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- समसपुर कटेबढ़ के किसानों ने सिंचाई विभाग से लगाई गुहार, सड़क पर बह रहा नहर का पानी
विज्ञापन

लालढांग। समसपुर कटेबढ़ क्षेत्र में सिंचाई नहर की लंबे समय से सफाई न होने के कारण किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। नहर में जमा कूड़ा-कचरा जल प्रवाह में बाधा बन रहा है, जिससे पानी खेतों तक पहुंचने के बजाय सड़क पर बह रहा है। किसानों ने सिंचाई विभाग से जल्द नहर की सफाई कराने की मांग की है। किसान पंकज सैनी, रामपाल सैनी, मुकेश पाल और करम सिंह ने बताया कि जब नहर में पानी छोड़ा जाता है तो कूड़े-कचरे से अटी नहर के कारण पानी आगे नहीं बढ़ पाता और सड़क पर फैलने लगता है। इससे खेतों तक पानी पहुंचने में दिक्कत होती है और फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते नहर की सफाई नहीं कराई गई तो बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है। नहर का पानी सड़कों पर फैलने से ग्रामीणों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें