धनौरी। शिवभक्त कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग बुधवार से कांवड़ सेवा शिविरों का संचालन शुरू करेगा। विभाग के धनौरी एसडीओ अनुज बंसल ने बताया कि हरिद्वार स्थित ओम पुल के समीप और रुड़की में प्रशासनिक शिविर परिसर में लगाए जा रहे कांवड़ सेवा शिविरों का शुभारंभ एनडीजीसी के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी करेंगे। उन्होंने बताया कि इन सेवा शिविरों में शिवभक्ताें के लिए भोजन, पेयजल, विश्राम तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।