जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने चुनावों के दौरान अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए कई टीमें बनाई हैं। जिले को तीन जोन में बांटा गया है।
अपर जिलाधिकारी ललित मोहन मिश्रा को इस अभियान का नोडल अधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी एनआर जोशी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। इन दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में जोनल और मोबाइल स्क्वायड टीमें गठित की गई हैं। इसके लिए लक्सर, रुड़की और हरिद्वार तीन जोन बनाए गए हैं। लक्सर जोन में कोतवाल वाईपीएस भदौरिया, प्रभागीय वन क्षेत्राधिकारी लक्सर दिगम्बर कुमार भारती, रुड़की के आबकारी निरीक्षक एसएस पत्तियाल, दारोगा राजेश कुमार आदि शामिल किए गए हैं। रुड़की जोन के लिए कोतवाल ऐश्वर्य पाल और सूर्यभूषण नेगी, उपनिरीक्षक विक्रम रावत, प्रभागीय वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ध्यानी, वन क्षेत्राधिकारी शीशपाल सिंह, आबकारी निरीक्षक एसएस पत्तियाल और हरिद्वार जोन के लिए पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार जोशी और प्रदीप बिष्ट वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप उनियाल, आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान, वन क्षेत्राधिकारी यशपाल सिंह राठौर, आबकारी सिपाही धन सिंह और प्रमिल शामिल हैं। तीन क्षेत्रों झबरेड़ा, भगवानपुर और हरिद्वार ग्रामीण के लिए मोबाइल स्कवायड टीम बनाई गई हैं।