हरिद्वार। जनपद में आधार केन्द्रों पर अनियमितताएं और फर्जी आधार से संबंधित मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में छापेमारी की गई। डिप्टी कलेक्टर मनीष सिंह की छापेमारी के दौरान रावली महदूद में एक सेंटर पर विभिन्न व्यक्तियों के 58 आधार कार्ड और 15 पैन कार्ड मिले। इतनी बड़ी संख्या में आधार कार्ड और पैन कार्ड मिलने पर डिप्टी कलेक्टर ने उसे जब्त कर लिया और स्कैनर सहित अन्य सामान भी अपने कब्जे में लिए। छापेमारी के दौरान जिले के कई सीएससी सेंटर बंद मिले। उन्होंने सीएससी सेंटर पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। संवाद