फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिकुंज में सेवादार ने लगाई फांसी

Fri, 29 Jan 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार।  अध्यात्मिक संस्था शांतिकुंज में  बृहस्पतिवार शाम एक सेवादार ने फांसी के फंदे पर झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या का कारण साफ नहीं हो सका है। मृतक मूल रुप से उड़ीसा का निवासी था। पुलिस ने शव को मोरचरी भेजा है। बुधवार शाम करीब पौने छह बजे शांतिकुंज से पुलिस को सूचना दी गई कि उनका एक सेवादार शौचालय से बाहर नहीं निकल रहा है। सूचना मिलने पर सप्तऋषि चौकी प्रभारी सतेंद्र भंडारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जैसे तैसे दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया देखा कि उसका शव धोती के बने फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान अर्जुन नेता 27 पुत्र सुकदेव निवासी गांव खुडक नौरनपुर उड़ीसा के रुप में हुई। बताया कि वर्ष 2010 से वो सेवादार था। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। न ही कोई सुसाईड नोट मिला है। परिजन को सूचना दे रहे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें