पथरी। सुभाषगढ़ में एक घर में आग लगने से जरूरी दस्तावेज और हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित विनोद कुमार शर्मा ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को वह किसी काम से रोशनाबाद गए थे। इस दौरान किसी ने उसके घर का दरवाजा तोड़कर आग लगा दी। शाम को घर लौटने पर उसे घटना की जानकारी हुई। आग से घर में रखे जरूरी कागजात और हजारों रुपये का सामान जल गया। सीओ संजय चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद