फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: समाजसेवा में महिला विंग का अहम योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। हाईवे स्थित होटल में आयोजित समारोह में लक्की ड्राॅ, कान्हा का लक्की ड्राॅ, महिला विंग क्वीन, तंबोला आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

बेटी थीम पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में महिला विंग की सदस्ययों और बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिला विंग की संस्थापक शशी अग्रवाल व अध्यक्ष पिंकी अग्रवाल ने कहा कि स्थापना के बाद से ही महिला विंग समाज सेवा में निरंतर योगदान कर रहा है। कमजोर आय वर्ग के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए उन्हें लेखन व पाठ्यसामग्री का वितरण, जरूरतमंदों को भोजन व वस्त्र वितरण, महिलाओं को आत्मनिर्भर व रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को समाजसेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। अर्चना अग्रवाल, शालनी अग्रवाल एवं प्राची गुप्ता ने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को देखते हुए सख्त कानून लागू किए जाएं। कामकाजी महिलाओं की रात्रि डयूटी पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।
श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल व विनीत अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण देने के लिए संस्था की और विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज और परिवार की धुरी हैं। सरकार को भी महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार के लिए विशेष कदम उठाने चाहिए। इस मौके पर शशी अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, अर्चना, शालनी, रितु तायल, निति मेहता, पूजा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, नमिता, आरती, सपना, ललतेश, रूचि, दिव्या, प्रीति, मोहिता, संध्या गुप्ता, संगीता, रागनी, सोनम, नीलम, पूजा, आरती, कविता गुप्ता, निर्वि, कंचन गुप्ता, अंजलि महेश्वरी, रेखा जैन, विनती, मीना, संगीता, मिताली गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें