सिडकुल। भेल स्थित सेक्टर-1 मार्केट से कॉमन एरिया पर 20 साल से चला आ रहा अवैध कब्जा नगर प्रशासक संजय पंवार ने सख्ती दिखाते हुए अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। पूर्व में हुई कार्रवाई के बाद दोबारा से कब्जा कर लिया गया था। जिस पर नगर प्रशासक ने नाराजगी प्रकट करते हुए अधीनस्थों को सख्त आदेश देकर उक्त संपत्ति से दरवाजा ही निकाल दिया ताकि दोबारा कब्जा न हो सके। अवैध कब्जाधारी को चेतावनी दी कि यदि दोबारा कब्जा किया तो कब्जाधारी करने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।