I
I
I
Iहरिद्वार में आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने ली अपराध समीक्षा बैठक
I
Iहरिद्वार और देहरादून एसएसपी की मौजूदगी में एनडीपीएस एक्ट के माल हुए डिस्पोजलI
पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद में बुधवार को आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने अपराध समीक्षा बैठक लेते हुए अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही हरिद्वार एसएसपी की मौजूदगी में एनडीपीएस मामलों में बरामद माल को डिस्पोज किया गया। किया गया। आईजी ने बीते महीनों में हुए बड़े अपराधों के खुलासों पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल सहित जिले के प्रमुख पुलिस अधिकारियों की पीठ थपथपाई।
आईजी ने कहा कि हत्या, लूट, डकैती जैसे गंभीर अपराधों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। घटनास्थल पर तुरंत पहुंचकर साक्ष्य एकत्र करते हुए वैज्ञानिक तरीकों से अनावरण करें। उन्होंने जनपद में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई और इस दिशा में सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने सत्यापन और सायं चेकिंग अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। महिला अपराधों और नाबालिगों से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण की आवश्यकता पर बल दिया।
आईजी नगन्याल ने चेतावनी दी कि अगर कोई अधिकारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। कहा कि इनामी और वांछित अपराधियों को लेकर चल रहे अभियानों को सभी अधिकारी गंभीरता से लें। बैठक के बाद आईजी ने पुलिस लाइन रोशनाबाद का दौरा किया। यहां एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल और एसएसपी देहरादून अजय सिंह की मौजूदगी में एनडीपीएस मामलों से जुड़े माल के निपटान की कार्रवाई की गई। इस दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ यातायात नताशा सिंह, सीओ रुड़की नरेंद्र पंत, सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल आदि मौजूद रहे।