II
सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
I
I
I
Iसिडकुल थाना क्षेत्र में पत्नी से मारपीट कर हत्या की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iपुलिस के अनुसार, मोनिका कश्यप निवासी दीपगंगा अपार्टमेंट सिडकुल ने शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी रामू कश्यप मूल निवासी मॉडल टाउन अबोहर फाजिल्का पंजाब से इसी साल से हुई थी। शादी के बाद पति के साथ झज्जर हरियाणा गई थी। वहां एक सप्ताह रुकने के बाद कार्यस्थल गुरुग्राम चली गई। कुछ दिन तक ठीक रहने के बाद पति ने छोटे-छोटी बातों पर झगड़ा करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट करने लगा।
I
I
I
Iआरोप लगाया कि पति ने पहले भी शादी कर रखी है। यह जानकारी ससुरालियों को पता है, मगर कभी उसे बताया नहीं। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।I