फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नशे के कारोबार में लिप्त आरोपी पति-पत्नी गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 11:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नशे के कारोबार में लिप्त आरोपी पति-पत्नी को रानीपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। गैंग लीडर नसीमा उर्फ मामी और उसके पति मुस्ताक निवासी विष्णुलोक कॉलोनी रानीपुर को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर रानीपुर कोतवाल शांति कुमार गंगवार ने मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गैंग लीडर नसीमा उर्फ मामी और उसके पति मुस्ताक, सकीला व तसलीम गैंग के सदस्यों को चिह्नित कर तलाश शुरू कर दी गई। कोतवाली प्रभारी नितिन चौहान ने बताया कि पुलिस टीम ने खोजबीन करते हुए बृहस्पतिवार को गैंग की मुखिया नसीमा उर्फ मामी और उसके पति मुस्ताक को विष्णुलोक कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। दोनों पति-पत्नी मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में सक्रिय रूप से शामिल थे। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें