फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित ससुरालियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट कर हत्या करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पति सहित ससुरालियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक परिधि राजपूत निवासी लक्की विहार कालोनी जगजीतपुर कनखल की शादी बीते जनवरी माह में वकुल नारंग निवासी बी दून विहार कालोनी, लेन नंबर तीन जाखन देहरादून से हुई थी। पति, सास सविता नारंग, ससुर रविंद्र नारंग, देवर लक्ष्य नारंग शादी में लेनदेन को लेकर खुश नहीं थे। शादी के बाद से लगातार उसे प्रताड़ित करने लगे। पति मारपीट कर लगातार उत्पीड़न कर रहा था। जबकि ससुरालियों ने मायके से मिले जेवर भी अपने पास रख लिए। पति पर भी कई आरोप लगाए हैं। ससुराल वालों ने दहेज और पैसों की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर हत्या करने की धमकी दी। कनखल थानाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें