फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पांच दिन में नहीं हटाया कब्जा तो गरजेगी भेल की जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
टिबड़ी स्थिति शिवलोक कॉलोनी के पास बीएचईएल की भूमि पर कब्जा कर सैकड़ों झोपड़ियां बसा दी गई हैं। इस मामले को लेकर बीएचईएल प्रशासन बीते कई वर्षों से न्यायालय में दायर वाद के चलते कार्रवाई नहीं कर पा रहा था। वाद खारिज होते ही बीएइर्चएल नगर प्रशासक संजय पंवार के निर्देश पर टीम ने झोपड़ियों पर नोटिस चस्पा कर दिया। नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि यदि एक सप्ताह में स्वयं झोपड़ियां नहीं हटाई गईं तो क्षेत्र के कब्जे को हटा दिया जाएगा। बता दें कि बीते दो दशक में टिबड़ी स्थिति शिवलोक कॉलोनी समेत तमाम भूमि पर अवैध अतिक्रमण होता गया। इसमें कई मामलों में कोर्ट में दायर वाद के चलते मामले का निस्तारण नहीं हो सका। वहीं कुछ भूमि पर इधर कुछ वर्षों में लोग पीठ बाजार के नाम पर कब्जा करते गए और नगर प्रशासन से लेकर राज्य संपदा विभाग ने ध्यान नहीं दिया। नगर प्रशासन ने कई बार प्रशासनिक और पुलिस बल के सहयोग से कब्जा हटाने का प्रयास किया तो इसमें राजनीतिक हस्तक्षेप होते रहे। इसी बीच लेखराज नामक व्यक्ति ने भूमि के प्रकरण में वाद दायर कर दिया। न्यायालय ने वाद खारिज करते हुए बीएचईएल नगर प्रशासन के पक्ष में निर्णय दे दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें