फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बहादराबाद सभागार में कल एचआरडीए लगाएगा सुशासन कैंप

Wed, 10 Dec 2025 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। ब्लॉक बहादराबाद के सभागार में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से दिसंबर में दो दिन के लिए सुशासन कैंप का आयोजन किया जाएगा। एचआरडीए सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण 12 और 15 दिसंबर को सुशासन कैंप का आयोजन ब्लॉक बहादराबाद स्थित सभागार में करेगा। उन्होंने अपील की कि कैंप में अधिक से अधिक संख्या में आवेदक अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें