फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर की पैड़ी पर सामान बेचने वालों को होमगार्डों ने पीटा

विज्ञापन
हर की पैड़ी पर होमगार्डों द्वारा युवक की पिटाई के बाद जिला अस्पताल में इलाज करवाता युवक । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हरकी पैड़ी क्षेत्र में सामान बेचने वालों को होमगार्डों ने जमकर पीटा। एक किशोर घायल हो गया। होमगार्डों ने उनका सामान भी उठाकर फेंक दिया।
विज्ञापन

हरकी पैड़ी के काफी संख्या में लोग प्लास्टिक की कैन, फूल, फल प्रसाद आदि बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल होते हैं। प्रसाद बेचने वाले पवन निवासी नई बस्ती भीमगोडा का आरोप है कि रविवार की सुबह कुछ होमगार्ड के जवान आए और उनका सामान उठाकर फेंकने लगे। जब पवन ने इसका विरोध किया तो उन्होंने ताबड़तोड़ कई लाठियां मार दी। होमगार्डों केे अपनी ओर आता देखकर शिवा नाम का एक बच्चा जो ब्रह्मपुरी का रहने वाला है अपना सामान उठाकर वहां से भागने लगा। होमगार्ड के एक जवान ने उसका पीछा कर उसको कई लाठियां मार दी। जिससे उसे काफी चोट आईं। सूचना मिलने पर शिवा के परिजन हरकी पैड़ी पर पहुंचे और घायल को लेकर पहले कोतवाली पहुंचे। यहां से उसे मेेडिकल के लिए भेज दिया गया। नगर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने आकर शिकायत की थी कि होमगार्डों ने उनका सामान उठाकर फेंका और मारपीट की है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों का मेडिकल कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें