बहादराबाद। पुलिस ने चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात सहदेवपुर गांव की तरफ जाने वाली रोड पर टीम ने गश्त के दौरान कुर्बान निवासी मरगूबपुर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ। कुर्बान हिस्ट्रीशीटर है। आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया।