फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाधिक उत्पादन करने वाले किसान देशराज सम्मानित

विज्ञापन
रानीमाजरा के किसान देशराज सैनी को प्रोत्साहन राशि के रूप में 15 हजार रुपए का चेक देते कृषि मंत्री स - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने रानीमाजरा के किसान देशराज सैनी को प्रोत्साहन राशि के रूप में 15 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत कृषि विभाग की ओर से मक्का धान, गेहूं, गन्ना आदि फसलों का अधिक उत्पादन करने वाले रानीमाजरा के किसान देशराज सैनी को चयनित किया गया था। जिला मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी ने बताया कि देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किसान देशराज सैनी को प्रोत्साहन राशि के रूप में 15 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। रानीमाजरा के किसान देशराज सैनी गेहूं, धान, मक्का, गन्ना आदि फसलें उगाते हैं। सैनी कृषि विभाग की ओर से पहले भी कई बार सरकारी खर्च पर दूसरे राज्यों में जाकर फसलों का अध्ययन कर चुके हैं। अब पहली बार किसान देशराज सैनी को जिला स्तर पर प्रदेश में कृषि मंत्री की ओर से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें