- धनौरी से लेकर बिहारीगढ़ तक करीब 200 बीघा से अधिक फसल हुई खराब
धनौरी। मंगलवार की रात हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी। अचानक आए खराब मौसम के कारण गेहूं की अधिकतर फसल जमीन पर गिर गई, इससे भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। एक अनुमान के अनुसार क्षेत्र में करीब 200 बीघा से अधिक गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। धनौरी से लेकर बिहारीगढ़ और आसपास के इलाकों में तेज हवा और बारिश के चलते कुछ ही देर में खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार इस नुकसान से किसानों को करोड़ों रुपये की क्षति हुई है। गेहूं के साथ-साथ सरसों की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण फसल गिरने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।