फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: राज्य आंदोलनकारी मदन मोहन सिलस्वाल को भावभीनी श्रद्धांजलि

Sat, 14 Nov 2026 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मदन मोहन सिलस्वाल का कल लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। शनिवार को कनखल श्मशान घाट पर उन्हें राज्य आंदोलनकारियों और प्रशासन ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पुत्र आशीष ने मुखाग्नि दी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सतीश जोशी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष जगत सिंह रावत, जगदीश सिंह रावत और भीमसेन रावत, धर्मेंद्र घिल्डियाल, विनोद शर्मा, सत्येंद्र घिल्डियाल, केपी काला और शिव प्रसाद डबराल ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार मदनलाल ने पुष्प चक्र अर्पित किया। उन्होंने दिवंगत आंदोलनकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें