फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एसआईआर के तहत मतदाता पुनरीक्षण की सुनवाई

Sat, 15 Aug 2026 12:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतपुर में शुक्रवार को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मतदाताओं के दस्तावेजों और आपत्तियों की सुनवाई की गई। बूथ संख्या 103 पर कुल 705 मतदाता हैं। इनमें नो-मैपिंग वाले 131 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। सुनवाई के दौरान 185 मतदाताओं ने त्रुटियों से संबंधित प्रमाण प्रस्तुत किए। वहीं, बूथ संख्या 104 पर कुल 602 मतदाता हैं। यहां नो-मैपिंग वाले 426 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें से 413 मतदाताओं ने अपने प्रमाण जमा किए। शिविर में तहसीलदार सचिन कुमार, बीएलओ पूनम कश्यप, बीएलओ प्रमिला चौहान, ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप, ग्राम पंचायत अधिकारी इंदु बाला और विशेष सहायक कुलदीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें