फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए किया हवन यज्ञ

विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर विश्वकर्मा गंगा घाट पर हवन करते हुए। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हरिद्वार। श्री ब्राह्मण सभा और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महाराजा अग्रसेन घाट पर रविवार को कोरोना वायरस से निजात दिलाने के लिए हवन किया।
विज्ञापन

इस दौरान पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि हवन की अग्नि से वातावरण शुद्ध होता है। मनुष्य को प्रभावित करने वाली शक्तियां यज्ञ की अग्नि व धुएं से ही समाप्त हो जाती हैं। उन्होंने मां गंगा से भारत देश वासियों की सुरक्षा व स्वास्थ्य लाभ की कामना की। समाजसेवी विशाल गर्ग ने कहा कि भारत सरकार गंभीरता से कोरोना वायरस को लेकर उपाय कर रही है। भ्रम व अफवाहों से सचेत रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर हवन में भाग लेने वालों में कृष्ण प्रसाद शास्त्री, सचिन अरोड़ा, विनोद मिश्रा, सिद्धार्थ कौशिक, विश्वास सक्सेना, जेपी बड़ोनी, सुनील प्रजापति, सचिन अरोड़ा, नवीन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें