हरिद्वार। हरिद्वार की बेटी अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर संगीता राणा जापान के हिमेजी पहुंच गई हैं। जहां वह दस दिवसीय एशियन एफ्रीकन पैसिफिक मास्टर्स एंड क्लासिक, पावर लिफ्टिंग एंड बैंच प्रेस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। क्लासिक व इक्विप्ड स्पर्धाओं में अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगी। रानीपुर के टिहरी विस्थापित काॅलोनी निवासी संगीता वर्तमान में अपने खेल को बढ़ावा देने के साथ-साथ तमाम बालक-बालिकाओं व युवा खिलाड़ियों को भी पावरलिफ्टिंग के गुर सिखा रही हैं।