हरिद्वार के ज्वालापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में पानी की टंकी के पास बनी दीवार अचानक गिर गई। हादसे में दो गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले तक इसी स्थान पर रामलीला का आयोजन हो रहा था। दीवार के पास ही दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई थीं। गनीमत रही कि दीवार रामलीला समाप्त होने के बाद गिरी।