फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हरिद्वार के ट्रैवल्स कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ऋषिकुल के पास हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैवल्स कारोबारी की माैत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जमालपुर निवासी महेश सैनी शिवमूर्ति के पास ट्रैवल एजेंसी चलाते हैं। बृहस्पतिवार देर शाम वह एजेंसी से अपने घर जा रहे थे। ऋषिकुल के पास हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें