हरिद्वार को मिल रहा नया हेलीपैड
- फोटो : अमर उजाला
धर्मनगरी हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को देखते हुए शहर को एक नए हेलीपैड की सौगात मिलने जा रही है। यह हेलीपैड रोड़ी बेलवाला स्थित नई प्रस्तावित सीसीआर-2 बिल्डिंग की छत पर बनाया जाएगा। इस संबंध में युकादा विधिवत सर्वे कार्य शुरू किया और लैंडिंग से लेकर अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस हेलीपैड के बन जाने से कुंभ मेले के दौरान मेडिकल इमरजेंसी, रेस्क्यू ऑपरेशन और वीवीआईपी की यात्रा को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।