उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला मनाया गया। कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र शास्त्री ने सामाजिक कार्यों में सहभागिता निभा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया। अन्नू कक्कड़, राजेश शर्मा, मृदुला सिंघल, रेनू अरोड़ा, गणेश गौदियाल आदि मौजूद रहे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर में उतराखंड का लोक पर्व हरेला मनाया गया। वार्डन प्रवीण कपिल की ओर से छात्रावास के छात्रों, स्टाफ व प्रथम फाउंडेशन के साथ एक पौधा लगाया। इस मौके पर नितिन मल्होत्रा, संदीप कुमार, मुकेश चंद्र, हरिओम, रुस्तम आदि मौजूद रहे। पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज हरिद्वार में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ओर से प्रधानाचार्य ओपी गौनियाल के साथ हरेला पर्व मनाया गया। संवाद