गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय ने सीएम कोष में दिए पांच लाख का रानीपुर विधायक आदेश चौहान को चेक दे?
- फोटो : HARIDWAR
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने मुख्यमंत्री राहत कोष में कोरोना से लड़ने के लिए सीएम राहत कोष में पांच लाख रुपये दिए।
पांच लाख रुपये का चेक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री, कुलसचिव प्रो दिनेश चंद्र भट्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमआर वर्मा, प्रो पीसी जोशी और प्रो एलपी पुरोहित ने रानीपुर विधानसभा के विधायक आदेश चौहान को दिया। कुलपति प्रो रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय एक ऐतिहासिक संस्था है, जो पूर्व से ही देश के उत्थान के लिए कार्य करती रही है। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि विवि मानवीय संवेदनाओं को लेकर हमेशा संवेदनशील रहा है।