फोटो
हरिद्वार। उत्तराखंड के संचार निगम एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन के नौवें सर्किल सम्मेलन में उत्तराखंड के सभी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें 15 नए पदाधिकारियों को चुना गया। सम्मेलन में एसोसिएशन के केंद्रीय मुख्यालय के महासचिव एमएस अडसुल और आरके गुप्ता अतिथि के रूप में रहे। एमएस अडसुल ने कहा कि कर्मचारियों की सभी निलंबित मांगों के लिए सरकार और प्रबंधन से वार्ता चल रही है। कहा कि मांगों के लिए आंदोलन की जरूरत पड़ी तो किया जाएगा, इसलिए, कर्मचारी आंदोलन के लिए तैयार रहें। इस दौरान नए कार्यकाल के लिए जीएस कार्की को परिमंडल अध्यक्ष, अरविंद धीमान परिमंडल सचिव, संदीप वित्त सचिव चुने गए। इस मौके पर अरविंद दहिया, अरविंद धीमान, महेश, अनुपम विश्नोई, वीरेंद्र चौरसिया, कमाल भट्ट, विशाल भाटिया, तरुण अरोड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद