फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आईपीएस बनी सरिता डोबाल, डीजीपी ने कंधों पर लगाया बैच

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजीआरपी एसपी के पद पर कार्यरत हैं सरिता डोबाल, कई जिलों में रह चुकी तैनातI
विज्ञापन


जीआरपी की पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल प्रमोशन पाकर आईपीएस बन गईं। बुधवार को पुलिस मुख्यालय देहरादून में आयोजित पीपिंग सेरेमनी में डीजीपी



अभिनव कुमार ने सरिता डोबाल को भारतीय पुलिस सेवा का बैच पहनाया। प्रोन्नति की शुभकामनाएं दी। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल और अन्य अधिकारियों ने भी आईपीएस बनने पर सरिता डोबाल को बधाई दी है।

साल 2005 में सीओ के पद पर भर्ती हुईं सरिता डोबाल प्रदेश के प्रमुख जिलों में सीओ, एसपी सिटी सहित अन्य जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। पिछले साल ही उन्होंने जीआरपी एसपी का चार्ज ग्रहण किया था। पिछले दिनों उत्तराखंड पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत होने की सूची में एसपी सरिता डोबाल का नाम आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुधवार को पीपिंग सेरेमनी में डीजीपी अभिनव कुमार ने सरिता डोबाल को भारतीय पुलिस सेवा का बैच पहनाया। इस दौरान एडीजी लॉ एंड ऑर्डर नीलेश आनंद भरणे, डीआईजी आनंद शंकर ताकवाले, डीआईजी पी रेणुका देवी ने भी शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें