फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में एक किशोरी को युवक ने दोस्त के कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को एक महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी कि उसकी 14 वर्षीय भांजी को रोहित अपने दोस्त के कमरे में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। खोजबीन करते हुए रविवार को आरोपी को पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी रोहित कुमार निवासी ग्राम नोगछिया थाना नोगछिया जिला भागलपुर बिहार हाल पता राजपूत धर्मशाला कनखल को बैरागी कैम्प के पास गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें