फोटो ::
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम परिसर में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा फिट इंडिया सप्ताह की शुरुआत की गई। 18 से 24 नवंबर तक चलने वाले फिटनेस सप्ताह की शुरूआत कन्या गुरुकुल हरिद्वार तथा देहरादून की छात्राओं के कबड्डी, बास्केटबॉल तथा शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों के साथ शुरू हुई। प्रो. नमिता जोशी एवं प्रो. मुदिता अग्निहोत्री ने छात्राओं एवं शिक्षकों को फिटनेस के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए फिटनेस पहली जरूरत है। फिटनेस को नापने का खेल सबसे बड़ा जरिया है। कन्या गुरुकुल हरिद्वार की पूर्व समन्वय प्रो. नमिता जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि व्यक्ति का खेल से जुड़े रहना स्वस्थ्य जीवन को दर्शाता है। युवा बने रहने की खेल सबसे उत्तम साधन है। प्रभारी, शारीरिक शिक्षा डॉ. अजय मलिक ने छात्राओं को बेलेन्सिंग गतिविधियों द्वारा स्वस्थ्य शरीर रखने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रो. निधि हांडा, डॉ. निशा शर्मा, डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. रीना वर्मा, डॉ. बिंदु मलिक, हिमानी शर्मा, मनोज मलिक, निपुर पंवार, शिवम, गोविंद, सुरेंद्र सिंह, कुलदीप, राजेंद्र सिंह, दिवाकर आदि मौजूद रहे।