फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कुश्ती में गौरव ने जीता सिल्वर मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुश्ती खिलाड़ी गौरव चौधरी ने राजस्थान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 के पांचवे संस्करण में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। कुलपति प्रो. प्रतिभा एम लूथरा ने गौरव को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। विश्वविद्यालय कुलसचिव एवं क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. विपुल शर्मा व क्रीड़ा परिषद के संयोजक डॉ. शिवकुमार चौहान ने बताया कि गौरव चौधरी को 87 किग्रा भार वर्ग के ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती के फाइनल में सिल्वर मेडल हासिल किया। टीम कोच सुनील कुमार ने गौरव चौधरी के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की है। डाॅ. कपिल मिश्रा, रजनीश भारद्वाज, नरेंद्र मलिक, डाॅ. अनुज कुमार ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें