फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्मैक तस्करी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि बीते 16 अप्रैल को आरोपी शंकर निवासी डिग्गी भट्टा शास्त्री नगर मेरठ को 7.92 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने कबूला था कि उसने स्मैक हिमांशु गौतम निवासी घड़ी मलूक नंबर-2 थाना नुमाइश कैंप सहारनपुर हाल विकास कॉलोनी से खरीदी थी। उसे मामले में नामजद करते हुए तलाशी शुरू कर दी थी। सोमवार की रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें