फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: किशोरी के अपहरण में फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से किशोरी का अपहरण में साथ देने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिनेश निवासी रसूलपुर आजमगढ़ को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि 31 जुलाई को एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 26 अगस्त को किशोरी को बरामद कर आरोपी अजय निवासी ग्राम गढ़ा थाना दादागंज बदायूं यूपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच में पता चला था कि अपहरण में दिनेश ने साथ दिया था। तब से वह फरार चल रहा था। बुधवार रात उसे दादूपुर गोविन्दपुर स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें